NHK

बोलचाल की जापानी: बोलचाल की भाषा पर आधारित पाठम

Japón

जापान के विश्वविद्यालय में पढ़ रही विद्यार्थी ताम की कहानी के माध्यम से आप उपयोगी जापानी वाक्य सीख सकते हैं और जापानी संस्कृति के बारे में भी जान सकते हैं। मूलभूत जापानी भाषा सीखने की यह निःशुल्क पाठमाला जापान के लोक प्रसारक, एनएचके, की प्रस्तुति है। इसके पॉडकास्ट भी आप निःशुल्क सुन सकते हैं। nhk.jp/lesson

Enlaces relacionados

episodios

  • पाठ40 कारण बताना

    30 jun 2020, 2:00 · 10 min

    ताम, मी या और हारु जी हारु-सान हाउस में आराम कर रहे थे कि तभी कुछ हुआ।

  • पाठ39 अपनी गलती बताना

    23 jun 2020, 2:00 · 10 min

    ताम के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। वह हारु-सान हाउस लौट आई है और हारु जी से मदद माँग रही है।

  • पाठ38 दो चीज़ों की तुलना करना

    16 jun 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और आयाका हाकोने में पर्यटन जहाज़ पर आशिनोको झील की सैर कर रही हैं।

  • पाठ37 परेशानी बताना

    9 jun 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और आयाका गर्म पानी के कुण्ड वाली सराय में अपने कमरे में हैं। लगता है उन्हें कुछ परेशानी हो रही है।

  • पाठ36 समय पूछना

    2 jun 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और आयाका हाकोने में गर्म पानी के कुण्ड वाली एक सराय में आई हैं। सराय की कर्मचारी ने उन्हें उनका कमरा दिखाया।

  • पाठ35 गतिविधियों को क्रम से बताना

    26 may 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और आयाका रेलगाड़ी से हाकोने जा रही हैं जो तोक्यो के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

  • पाठ34 अपना अनुभव बताना

    19 may 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और माइक एक मांगा कैफ़े में आए हैं। वहाँ बहुत सारी मांगा चित्रकथाएँ और पत्रिकाएँ हैं।

  • पाठ33 किसी काम में कितनी देर लगेगी यह पूछना

    12 may 2020, 2:00 · 10 min

    काइतो और माइक निन्जा संग्रहालय पहुँच गए हैं। वे निन्जा का हथियार शुरिकेन यानी चक्र चलाकर देखना चाहते हैं।

  • पाठ32 कहीं जाने का तरीका पूछना

    5 may 2020, 2:00 · 10 min

    माइक और काइतो मिए प्रिफ़ैक्चर के निन्जा संग्रहालय जा रहे हैं। माइक ने निन्जा की पोशाक पहन रखी है।

  • पाठ31 साथ में कुछ करने के लिए आमंत्रित करना - भाग 2

    28 abr 2020, 2:00 · 10 min

    जापानी संस्कृति का प्रशंसक माइक अमरीकी है। वह कहीं घूमने जाने की बात करने के लिए हारु-सान हाउस आया है।

  • पाठ30 कई क्रियाएँ एक साथ बोलना

    21 abr 2020, 2:00 · 10 min

    ताम मी या के साथ एक कैफ़े में आई है। वह मी या को संगीत छात्र यूकि से जुड़ी यादों के बारे में बता रही है।

  • पाठ29 कहीं जाने का मकसद बताना

    14 abr 2020, 2:00 · 10 min

    मी या ने ताम को वे तस्वीरें दिखाईं जो उसने कामाकुरा की पियानो प्रस्तुति में खींची थीं। तस्वीरें देख कर ताम हैरान हो गई।

  • पाठ28 अनुमति लेना

    7 abr 2020, 2:00 · 10 min

    मी या कामाकुरा आई है। वहाँ एक मन्दिर में पियानो की प्रस्तुति चल रही है।

  • पाठ27 कौन सा विकल्प चुनना चाहिए यह पूछना

    31 mar 2020, 2:00 · 10 min

    काइतो ताम को रामेन की दुकान में लेकर आया है। वहाँ ताम को संगीत विश्वविद्यालय के छात्र यूकि की याद आती है जिससे वह वियतनाम में मिली थी।

  • पाठ26 कई विशेषताएँ एक साथ बताना - भाग 1

    24 mar 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और घर के दूसरे निवासी चैरी के फूलों का आनन्द लेने के लिए उद्यान में आए हैं।

  • पाठ25 खराब तबीयत के बारे में बताना

    17 mar 2020, 2:00 · 10 min

    ताम की तबीयत ठीक नहीं लग रही। हारु-सान के इलेक्ट्रिक सेन्सर ने पकड़ लिया कि कुछ गड़बड़ है।

  • पाठ24 क्या पसन्द नहीं है या नहीं खा सकते यह बताना

    10 mar 2020, 2:00 · 10 min

    हारु-सान हाउस में काइतो ने सबके लिए पारम्परिक जापानी नाश्ता बनाया है।

  • पाठ23 अपनी पसन्द बताना

    3 mar 2020, 2:00 · 10 min

    ताम, आयाका और माइक एक कैट कैफ़े में आए हैं जहाँ आप बिल्लियों के साथ खेल सकते हैं।

  • पाठ22 साथ मिलकर कुछ करने का सुझाव देना - भाग 1

    25 feb 2020, 2:00 · 10 min

    ताम, मी या और काइतो साप्पोरो हिमोत्सव में आए हैं। वे बर्फ़ से बनी बड़ी सी मूर्ति के सामने खड़े हैं।

  • पाठ21 आप कहाँ हैं यह बताना

    18 feb 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और मी या होक्काइदो में हैं। वे साप्पोरो घंटा-घर में काइतो से मिलने वाली हैं।

  • पाठ20 व्यंजन में कोई चीज़ न डालने का अनुरोध करना

    11 feb 2020, 2:00 · 10 min

    ताम और मी या होक्काइदो के साप्पोरो शहर में हैं। वे ताज़ा मछलियाँ खाने के लिए एक रेस्त्राँ में गईं।

  • पाठ19 क्या खरीदने आए हैं यह बताना

    4 feb 2020, 2:00 · 10 min

    ताम, मी या और काइतो के साथ होक्काइदो जाने वाली है। तैयारी करने के लिए वह दस्ताने खरीदने आई है।

  • पाठ18 अनुभव पर अपने विचार देना

    28 ene 2020, 2:00 · 10 min

    मी या हारु-सान हाउस की बैठक में ताम और रोबोट मकान मालकिन हारु को अपनी नागानो यात्रा के बारे में बता रही है।

  • पाठ17 अभी क्या कर रहे हैं यह बताना

    21 ene 2020, 2:00 · 10 min

    मी या तस्वीरें खींचने के काम से नागानो आई हुई है। उसकी एक जापानी पति-पत्नी से जान-पहचान हो गई और वह उनके साथ सोबा नूडल्स की दुकान में आई है।

  • पाठ16 राय बताना और समझाना - भाग 2

    14 ene 2020, 2:00 · 10 min

    मी या नागानो प्रिफ़ैक्चर में है। वह एक प्रसिद्ध ओन्सेन आई है जो गर्म पानी में बैठे बंदरों के लिए जाना जाता है। एक जापानी जोड़ा मी या से बात करने लगता है।

  • पाठ15 टैक्सी चालक को बताना कि आप कहाँ जाना चाहते हैं

    7 ene 2020, 2:00 · 10 min

    चीनी फ़ोटोग्राफ़र मी या, ओन्सेन की तस्वीरें खींचने के लिए नागानो प्रिफ़ैक्चर में आई है। वह टैक्सी से जिगोकुदानि याएन कोएन नामक उद्यान जाना चाहती है।

  • पाठ14 अपनी इच्छा बताना

    31 dic 2019, 2:00 · 10 min

    जापान आने से पहले ताम वियतनाम के एक स्कूल में स्वयंसेवी के तौर पर मदद करती थी। एक दिन, जापान का यूकि बच्चों के लिए पियानो बजाने आया।

  • पाठ13 यह बताना कि आप क्या करना चाहते हैं

    24 dic 2019, 2:00 · 10 min

    ताम हारु-सान हाउस की बैठक में रोबोट मकान मालकिन हारु-सान और चीनी फ़ोटोग्राफ़र मी या से बात कर रही है।

  • पाठ12 राय बताना और समझाना - भाग 1

    17 dic 2019, 2:00 · 10 min

    ताम चीनी फ़ोटोग्राफ़र मी या के साथ तोक्यो के आसाकुसा क्षेत्र के सेन्सोजि मन्दिर में आई है। इस समय दोनों मन्दिर के उस कक्ष के सामने खड़ी हैं जहाँ तावीज़ मिलते हैं।

  • पाठ11 जो चीज़ आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में पूछना

    10 dic 2019, 2:00 · 10 min

    ताम चीनी फ़ोटोग्राफ़र मी या के साथ तोक्यो के आसाकुसा में आई है। दोनों "नाकामिसे दोरि" गली में उपहारों की दुकानें देख रही हैं।

  • पाठ10 दाम पूछना

    3 dic 2019, 2:00 · 10 min

    ताम अपनी सहेली आयाका के साथ बिजली के उपकरणों की दुकान में आई है। ताम बाल सुखाने का ड्रायर खरीदना चाहती है।

  • पाठ9 किसी नई चीज़ का नाम पूछना

    26 nov 2019, 2:00 · 10 min

    वियतनाम की ताम हारु-सान हाउस के निवासी काइतो और उसके अमरीकी दोस्त माइक के साथ डिपार्टमेंट स्टोर के तलघर में आई है जहाँ खाने की बनी-बनायी चीज़ें मिलती हैं। इस हिस्से को "देपा-चिका" भी कहते हैं।

  • पाठ8 मित्र या परिजन का परिचय देना

    19 nov 2019, 2:00 · 10 min

    ताम और उसकी सहेली आयाका तोक्यो महानगर सरकार कार्यालय के अवलोकन कक्ष में आए हैं। वहाँ मी या भी उनसे मिलने वाली है।

  • पाठ7 किसी से धीरे बोलने को कहना

    12 nov 2019, 2:00 · 10 min

    ताम अपने विश्वविद्यालय के भोजनालय में दोपहर का खाना खा रही है। एक जापानी छात्रा उससे बात करने आई।

  • पाठ6 गंतव्य की पुष्टि करना

    5 nov 2019, 2:00 · 10 min

    आज ताम पहली बार अपने विश्वविद्यालय जा रही है। स्टेशन तो पहुँच गई है लेकिन यह नहीं जानती कि सही रेलगाड़ी में चढ़ रही है या नहीं।

  • पाठ5 जापानी भाषा की पढ़ाई के बारे में बताना

    29 oct 2019, 2:00 · 10 min

    विश्वविद्यालय में ताम का पहला दिन है और वह घबराई हुई है। मकान मालकिन हारु जी ने उसे आवाज़ लगाई।

  • पाठ4 योजना बताना

    22 oct 2019, 2:00 · 10 min

    ताम अपनी नई सहेली मी या से बात कर रही है जो चीन से आई फ़ोटोग्राफ़र है। मी या के कमरे की दीवारों पर जापान के अलग-अलग क्षेत्रों की तस्वीरें लगी हैं।

  • पाठ3 अपना देश या जन्मस्थान बताना

    15 oct 2019, 2:00 · 10 min

    साझा आवास के निवासियों ने वियतनाम से आई विद्यार्थी ताम के स्वागत में पार्टी का आयोजन किया है। मेज़ पर काइतो के बनाए व्यंजन सजे हैं।

  • पाठ2 अपना नाम और व्यवसाय बताना

    8 oct 2019, 2:00 · 10 min

    ताम हारु-सान हाउस ढूँढ रही थी जहाँ वह ठहरने वाली है। रास्ते में उसकी मुलाकात वहाँ के दो निवासियों से हो गई और वे उसे साझा आवास तक साथ ले गए।

  • पाठ1 रास्ता पूछना

    1 oct 2019, 2:00 · 10 min

    वियतनाम से जापान में पढ़ाई के लिए आई ताम, तोक्यो में एक साझा आवास में रहने वाली है जिसका नाम है हारु-सान हाउस। ताम वहाँ तक पहुँचने का रास्ता पूछ रही है।

Micrófonos

Con cuenta puedes dejar de 1 a 5 micrófonos. El público ve la media; tu comentario corto lo ves solo tú.

Aún no hay micrófonos. Sé el primero.

Entrar para dejar micrófonos.